रोहित शर्मा को टी-20 के बाद अब टीम इंडिया के वनडे फॉर्मेट के लिए पर्मानेंट कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे पहले विराट कोहली टीम इंडिया के स...
रोहित शर्मा को टी-20 के बाद अब टीम इंडिया के वनडे फॉर्मेट के लिए पर्मानेंट कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे पहले विराट कोहली टीम इंडिया के सभी प्रारूपों में कप्तान थे लेकिन टी-20 में स्टेप डाउन के बाद वनडे की कप्तानी से हटाया गया है। खैर, आज हम बात करने वाले हैं उन 5 कप्तानों की जिन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। तो आईये एक नजर घुमाते है इस रिकॉर्ड पर।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले 5 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया, आईसीसी)
क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का योगदान बेहतरीन है। पोंटिंग ने कंगारू टीम के लिए 1995 से 2012 तक क्रिकेट खेले थे। वहीं अगर कप्तानी की बात करें तो ये वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी है। पोंटिंग ने 2002 से 2012 तक ऑस्ट्रेलिया के वनडे में कप्तानी की। इस दौरान सबसे ज्यादा 230 मैचों में कप्तानी। इसमें उन्होंने 165 में जीत दिलाई और 51 में हार झेलनी पड़ी। इनका जीत प्रतिशत 76.14% रहा है। इनकी कैप्टेंसी में ऑस्ट्रेलिया ने दो विश्व कप 2003 और 2007 जीते थे।
स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड)
दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग आते है। फ्लेमिंग ने कुल 218 मैचों में कीवी टीम की कप्तानी की। इसमें उन्हें 98 में जीत और 106 में हार का सामना करना पड़ा। उनका जीत प्रतिशत 48.4 रहा है।
एम एस धोनी (भारत)
महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे पॉपुलर और सबसे सफल कप्तानों में से एक है। धोनी ने भारत के लिए 2007 से 2018 तक 200 मैचों टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान 110 में जीत और 74 में हार का सामना करना पड़ा। उनका जीत प्रतिशत 59.52 है। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान है, जिनकी कप्तानी में भारत 50 ओवर विश्व कप, 20 ओवर विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीता।
अर्जुन रणातुंगा (श्रीलंका)
इस सूची में श्रीलंकाई पूर्व कप्तान अर्जुन रणातुंगा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 1988 से 1999 तक 193 मैचों में कप्तानी की जिसमें 89 में जीत और 95 में हार का सामना करना पड़ा। इनका जीत प्रतिशत 48.37 रहा है।
एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया)
टॉप 5 में एलन बॉर्डर ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी है। बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1985 से 1994 के दौरान 178 मैचों में कप्तानी की। इस दौरान कंगारू टीम को 107 में जीत मिली और 67 में हार। इनका जीत प्रतिशत 61.42 रहा है।
इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम 22वें स्थान पर आता है, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए 2021 तक कुल 95 मैचों में कप्तानी की। कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। इस दौरान टीम इंडिया को 65 में जीत और 27 में हार का सामना करना पड़ा। कोहली का विनिंग रेट 70.43 रहा है, इस कारण इनकी कप्तानी चर्चा में है।
