Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

रोहित शर्मा टी–20 फॉर्मेट में विराट कोहली से बेहतर कप्तान है!

टी–20 क्रिकेट विश्व कप के बाद विराट कोहली ने भारतीय टी–20 टीम से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने में ...

टी–20 क्रिकेट विश्व कप के बाद विराट कोहली ने भारतीय टी–20 टीम से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा था। इसके बाद अब नए कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली है। रोहित ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3–0 से सीरीज पर कब्जा किया था। साथ ही रोहित का टी-20 फॉर्मेट में बतौर कप्तानी शानदार प्रदर्शन रहा है और 5 बार मुम्बई इंडियंस को आईपीएल में खिताब जिताया है। खैर हम यहाँ पर यह जानेंगे कि क्या रोहित शर्मा विराट कोहली से एक बेहतर कप्तान है इस शॉर्ट फॉर्मेट में!



टी–20 में विराट कोहली की कप्तानी

विराट कोहली ने 2017 से 2021 के बीच टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में कप्तानी की है। इस दौरान उन्होंने कुल 50 मुकाबले खेले और भारतीय टीम को 30 में जीत दिलाई और 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। जबकि 1 मैच टाई हुआ और 2 मैच बिना परिणाम के रहे थे। इस प्रकार कोहली का जीत प्रतिशत 64.58 रहा है जो कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बढ़िया हैं और भारतीय टीम के लिए धोनी (72 मैच) के बाद सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी देखी जाए तो कोहली का प्रदर्शन इतना भी खराब नहीं है जितना फैन्स और क्रिकेट पंडित मानते हैं। हालांकि आईपीएल में वो अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक बार भी खिताब नहीं जिता सके थे और अब कप्तानी भी छोड़ चुके हैं।

आईपीएल में कोहली का ट्रैक रिकॉर्ड क्या कहता है

विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाला था। लेकिन हाल ही में समाप्त हुए IPL के 14वें सीजन में उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।

कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुल 140 मैच खेले जिसमें 64 में जीत और 69 में हार का सामना करना पड़ा इस कारण कुल जीत प्रतिशत 48.16 रहा। यहाँ भी कोहली धोनी (204 मैच) के बाद सबसे दूसरे सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी है।

लेकिन आईपीएल में कोहली की कप्तानी कुछ ज्यादा खास नहीं कही जा सकती। लेकिन हाँ, उनकी बल्लेबाजी पर कोई प्रश्न खड़ा नहीं कर सकता। लेकिन कप्तानी में छाप न छोड़ सके और इस कारण आरसीबी अभी तक पहली ट्रॉफी की तलाश में हैं।

टी–20 में रोहित शर्मा की कप्तानी

रोहित शर्मा 2017 से अब तक टीम इंडिया के टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि उन्हें हाल ही में परमानेंट कप्तान के रूप में चुना गया। अब तक रोहित ने कुल 22 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की जिसमें 18 में जीत और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 

अगर इनके कप्तानी में जीत प्रतिशत की बात करें तो 81.81% रही है जो कि विराट कोहली से काफी ज्यादा है। हालांकि आपको यह भी देखना चाहिए कि विराट कोहली ने कुल 50 मैचों में कप्तानी की थी जिसमें 64.58% जीत रही।

वहीं अगर रोहित इसी तरह से प्रदर्शन करते रहे तो 50 मैचों में वो टीम को करीब 35-40 मैचों में जीत दिला देंगे, जैसा वो आईपीएल में करते आये हैं।

आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी

रोहित शर्मा आईपीएल में कप्तानी के रूप में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। शर्मा ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 2013 से 2021 तक 129 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है जिसमें 75 मैचों में जीत और 50 में हार का सामना करना पड़ा जबकि चार मैच ऐसे रहे जो बिना परिणाम रहे।

तो उनका जीत प्रतिशत 58.13 रहा है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को एक या दो बार नहीं बल्कि 5 बार खिताब जिताया है।

लेकिन जीत प्रतिशत के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इनसे आगे हैं। धोनी ने 204 मैचों में 121 मैचों में CSK को जीत दिलायी। धोनी का जीत प्रतिशत कुल 59.60 रहा है और चार बार खिताब भी जितवाया है।

तो रोहित शर्मा है टी–20 फॉर्मेट में कोहली से बेहतर कप्तान!

अब बात आती है कि क्या रोहित शर्मा वाकई विराट कोहली से टी-20 प्रारूप में बेहतर कप्तान है। तो मेरे इस एलानीलिसिस के अनुसार रोहित इस फॉर्मेट में कोहली से बेहतर कप्तान है। 

इसके पीछे मैं यह मानता हूँ कि रोहित शर्मा कोहली से हावी इसलिए हैं क्योंकि उन पर लोड ज्यादा नहीं है और साथ ही कोहली थोड़े एग्रेसिव भी है।

लोड की बात करें तो, कोहली 2017 से तीनों ही प्रारूपों और 2021 से RCB की कप्तानी करते आ रहे हैं यानी सभी जगह कप्तानी करना कोई साधारण बात नहीं है और साथ ही अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना। इस प्रकार उनकी कप्तानी में टीम इंडिया एक भी कोई बड़ा टूर्नामेंट जीत न सका। 

सभी जगह कप्तानी के भार की वजह से कोहली की बल्लेबाजी भी प्रभावित हुई, फैसले ठीक से न ले सके, टीम का सेलेक्शन भी कई मौकों पर प्रश्न चिह्न रहा है, इस कारण टी–20 में वो रोहित से अच्छे नहीं है। साथ ही कप्तानी छोड़ते समय भी उन्होंने यही कहा था कि वो अब अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं।

Latest Articles