आईसीसी टी–20 क्रिकेट विश्व 2021 का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ...
आईसीसी टी–20 क्रिकेट विश्व 2021 का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कीवियों को 8 विकेटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी और पहली बार टी–20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया तो कई टीमों ने उम्मीद के विपरीत उतरते हुए फैन्स को निराश किया। तो आइये आज हम उस टीम के बारे में बात करते हैं जिसने टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया।
वेस्टइंडीज रही टी–20 क्रिकेट विश्व कप 2021 में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली टीम
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम जिसने पिछले टी–20 क्रिकेट विश्व कप यानी 2016 में भारत में खेले गए टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार खिताब जीता था। लेकिन इस विश्व कप में एक भी क्षण ऐसा नहीं लगा कि टीम पूर्व विजेता हैं। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहद खराब क्रिकेट खेली और सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। इस कारण इस विश्व कप में विंडीज टीम का प्रदर्शन सबसे खराब माना जा सकता है। तो अब कुछ कारण जानते है जिससे टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया:
इस कारण सबसे खराब रहा वेस्टइंडीज का प्रदर्शन
अब यह जानने कि कोशिश करते हैं कि आखिर डिपेंडिंग चैंपियन का प्रदर्शन इतना खराब क्यों रहा। तो आपको बता दें कि टीम के कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिए काफी समय से यूएई में ही थे और बायो बबल के कारण भी परेशानी झेल रहे थे और अच्छा प्रदर्शन करने से नाकाम रहे और इस कारण क्रिस गेल ने IPL को बीच में छोड़ दिया था।
5 में से 4 मैचों में मिली करारी हार
विंडीज टीम की इस विश्व कप में शुरुआत काफी खराब रही और पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ महज 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी और इंग्लैंड ने वो मैच 9वें ओवर में जीत लिया।
टीम की हार का यह सिलसिला जारी रहा है और दूसरे मैच में अफ्रीका के हाथों 8 विकेटों से हार झेलनी पड़ी। हालांकि अपने तीसरे मैच में टीम ने वापसी जरूर की लेकिन वो मैच सिर्फ 3 रनों से बांग्लादेश के खिलाफ जीता था। इसके बाद अपने बचे दोनों मैचों में वेस्टइंडीज को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।
खराब रहा टीम सेलेक्शन
इस टी–20 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम का सेलेक्शन काफी हद तक निराशाजनक रहा और टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम में क्रिस गेल, लेंडल सिमंस, और रवि रामपॉल जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया जिन्होंने काफी समय से अच्छा खेल नहीं दिखाया था। हालांकि रामपॉल ने विकेट तो सिर्फ 2 लिए लेकिन गेंदबाजी किफायती की।
बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों रहे फ्लॉप
इस टी–20 विश्व कप में वेस्टइंडीज का एक भी बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट में जमकर बल्लेबाजी नहीं कर सका। हालांकि सिमरॉन हेटमायर और निकोलस पूरण ने कुछ अच्छी पारियां जरूर खेली लेकिन कई मैचों में निराश किया।
साथ ही गेंदबाज भी छाप छोड़ने में फ्लॉप हुए और एक भी बॉलर किसी मैच में 3 विकेट नहीं ले सका। जबकि 2 बार किन्हीं गेंदबाजों ने 2 विकेट लिए।
क्रिस गेल के खराब प्रदर्शन के बाद भी लगातार मौका देना
42 वर्षीय क्रिस गेल जो इस विश्व कप में अपनी छाप छोड़ने में बिल्कुल नाकाम रहे और 5 मैचों में सिर्फ 45 रन ही बना सके, लेकिन टीम ने उन्हें सभी मैचों में खिलाया, जो कि प्रश्न खड़ा करता है।
कप्तानी भी कुछ खास नहीं रही
कीरोन पोलार्ड की इस विश्व कप में कप्तानी एकदम खराब रही और वो टीम में कोई भी अच्छा और सही डिसीजन न ले सके। साथ ही उनकी बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही।
जेसन होल्डर फॉर्म में थे, लेकिन नहीं मिला पहले 2 मैचों में मौका
दाहिने हाथ के ऑल राउंडर जेसन होल्डर ने बचे हुए आईपीएल के मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए संयुक्त अरब अमीरात के पिचों पर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन पहले दो मैचों में खेलने का मौका नहीं दिया जबकि आईपीएल में 8 मैचों 16 विकेट लिए थे और इसमें एक बार 4 विकेट भी चटकाए थे। यानी टीम मैनेजमेंट का यह निर्णय जरूर प्रश्न खड़ा करता है।
इस प्रकार टी–20 प्रारूप की सबसे खतरनाक टीम कही जाने वाली वेस्टइंडीज 5 मुकाबलों में 1 ही जीत दर्ज कर सकी और टूर्नामेंट में बुरी तरह से बाहर हुई।
