साल 2020 की समाप्ति होना लोगों के लिए सबसे अच्छा पल रहा है क्योंकि इसी साल कोरोनावायरस से करोड़ों लोगों को जो कठिनाईयाँ झेलनी पड़ी उसके बारे ...
साल 2020 की समाप्ति होना लोगों के लिए सबसे अच्छा पल रहा है क्योंकि इसी साल कोरोनावायरस से करोड़ों लोगों को जो कठिनाईयाँ झेलनी पड़ी उसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। बहुत से लोगों ने शायद यही सोचा होगा कि 2020 में हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला लेख कोरोनावायरस ही होगा लेकिन ऐसा नहीं है।
चलिये आज हम अपने इस ब्लॉग में 2020 के उन 10 लेखों के बारे में बताएँगे जो सबसे ज्यादा बार देखे गए।
1) सिक्किम
2020 में हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पेज सिक्किम है। जी हां, इस पेज को हिंदी विकिपीडिया पर 1,701,220 बार देखा गया। जबकि इसे कुल 149 बार एडिट किया गया और 93.29% मोबाइल यूजर्स ने देखा।
भारत का संविधान हिंदी विकिपीडिया पर दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला आर्टिकल रहा। बता दें कि इस पेज को कुल 1,442,478 बार देखा गया और कुल 40 बार संपादन किया गया।
3) भारत
हर साल की तरह इस बार भी भारत लेख टॉप-10 में शामिल हैं। भारत लेख को हिंदी विकिपीडिया पर कुल 993,038 बार देखा गया, हालांकि यह 10 लाख का आंकड़ा नहीं छू पाया।
4) कोरोनावायरस
2020 में कोरोनावायरस लेख को ऐसा माना जा रहा था कि सबसे ज्यादा देखा जाए लेकिन ऐसा नहीं रहा। कोरोनावायरस का लेख चौथे नंबर पर रहा, जिसे कुल 984,906 बार देखा गया। हालांकि हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा एडिट किया जाने वाला आर्टिकल है जिसे 428 बार एडिट किया गया।
वहीं अगर पांचवें नंबर की बात करें तो महात्मा गांधी पेज को 940,164 बार देखा गया। यह पेज पिछले कई सालों से टॉप-10 में रहा है।
6) यूट्यूब
छठे नंबर पर यूट्यूब का पेज रहा जिसे कुल 908,288 बार देखा गया।
इसी बीच सातवें नंबर पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पेज भीमराव आंबेडकर का रहा। इस पेज को हिंदी विकिपीडिया पर 2020 में कुल 886,119 बार देखा गया।
8) भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश
भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश नामक पेज को कुल 772,093 व्यूज मिले और 8वां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पेज रहा।
9) संगीत
नौवें रैंक पर संगीत पेज रहा जिसे कुल 656,566 बार 2020 में देखा गया।
10) प्रेमचंद
हिंदी के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक प्रेमचंद का पेज इस साल 644,987 व्यूज के साथ 10वीं रैंक पर रहा।
इस तरह जिस तरह से 2020 साल रहा और कुछ अन्य पेजों के टॉप 10 में आने की उम्मीद थी लेकिन वो नहीं बन पाए। उदाहरण के लिए सुशांत सिंह राजपूत का पेज 35वें नंबर पर 458,619 व्यूज के साथ रहा।

