Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

पाकिस्तान का यह बल्लेबाज रोहित शर्मा के 3 दोहरे शतकों का तोड़ सकता है रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीन दोहरे शतक बनाए हैं। हालांकि हिटमैन के रूप में जाने जाने वाले रोहित शर्मा...

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीन दोहरे शतक बनाए हैं। हालांकि हिटमैन के रूप में जाने जाने वाले रोहित शर्मा का शुरुआती करियर बहुत खराब रहा था और पहला शतक बनाने में उन्हें काफी ज्यादा समय लगा था। लेकिन इसके बाद यह दुनिया के टॉप ओपनर बल्लेबाजों में से एक बन कर उभरे हैं। रोहित शर्मा जिनका वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 264 रन है। लेकिन पाकिस्तान का एक ऐसा बल्लेबाज है जो रोहित शर्मा के तीन दोहरे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

पाकिस्तान का यह बल्लेबाज रोहित शर्मा का तोड़ सकता है तीन वनडे दोहरे शतकों का रिकॉर्ड

दरअसल हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान की। 31 वर्षीय फखर ज़मान जिन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ 210 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जमान पाकिस्तान के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया है।

31 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 210 रनों की पारी 20 जनवरी 2018 को जिंबाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेली थी। इस दौरान उन्होंने 156 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के मारे थे।

वहीं 4 अप्रैल 2021 को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए एक वनडे मुकाबले में वह दूसरे दोहरे शतक से चूक गए थे। इस दौरान इन्होंने 193 रनों की पारी खेली और रन आउट हो गए। इस प्रकार अगर 7 रन और बना देते तो फखर जमान रोहित शर्मा के बाद दूसरे बल्लेबाज बन जाते हैं जिनके नाम वनडे में दो दोहरे शतक होते।

लेकिन अगर रिकॉर्ड तोड़ने की बात करें तो फखर जमान जो पिछले काफी समय से ऐसे बड़े-बड़े स्कोर करते आ रहे हैं और हाल ही में दूसरा ऐसा मौका था जब वह दोहरा शतक बनाने वाले थे। लेकिन सिर्फ 7 रनों से चूक गए। इस कारण हम मान सकते हैं कि आने वाले समय में जमान रोहित शर्मा के तीन दोहरे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं अगर वो ऐसी ही फॉर्म में रहते हैं तो।

ये है रोहित शर्मा के वनडे में तीन दोहरे शतक

  • 209 रन: सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपना पहला दोहरा शतक 2 नवंबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। इस मैच में शर्मा ने 209 रनों की पारी खेली थी।
  • 264 रन: दूसरा दोहरा शतक 13 नवंबर 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इस मैच में उन्होंने 264 रनों की पारी खेली थी।
  • 208 नाबाद रन: तीसरा और अंतिम दोहरा शतक 13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में बनाया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Latest Articles